फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गोराया से फिल्लौर तक सड़क निर्माण शुरू

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 06:56 PM IST

फगवाड़ा-लुधियाना नेशनल हाईवे की हालत पिछले काफी समय से खस्ता बनी हुई थी। अब इसी सड़क के एक हिस्से गोराया से फिल्लौर के बीच सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो महीने से लगातार शिव सेना यूबीटी के सिटी प्रधान रमन शर्मा मीडिया द्वारा इस सड़क के हालात को हाईलाइट कर रहे थे। यहां तक कि 7 फरवरी को रमन शर्मा ने मीडिया द्वारा ही प्रशासन को संघर्ष की चेतावनी भी दी थी। प्रशासन ने फिल्लौर से गोराया तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने जहां प्रशासन का धन्यवाद किया वहीं प्रशासन से फगवाड़ा से गोराया की सड़क भी बनाने की मांग की है। इसी दौरान उन्होंने सड़क के कुछ हिस्सों में लगाए गए पच्च की निंदा करते हुए वहां भी पूरी सड़क दोबारा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा सबसे महंगा टोल है तथा रोजाना इस टोल से हजारों गाड़ियां गुजरती हैं जिनसे कंपनी भारी भरकम टोल वसूल करती है। फिर सड़क पर पच्च लगा कर खानापूर्ति का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जालंधर से लुधियाना तक की पूरी सड़क का निर्माण दोबारा किया जाए ना कि पच्च लगा कर छोड़ा जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें