फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम के गांव तोलावाल में बारिश ने छह मजदूरों के आशियाने उजाड़े

मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव सतौज से कुछ दूरी पर स्थित गांव तोलावाल में बारिश ने कहर बरपा दिया । गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । लेकिन बारिश ने 6 मज़दूरों के आशियाने उजाड़ दिए । मेहनत मजदूरी से पाई पाई जोड़ कर बनाए आशियाने पलभर में बर्बाद होते देख परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । मंगलवार की सुबह तोलावाल के रहने वाले हरदीप सिंह, कर्मजीत सिंह, निक्का सिंह, सतगुरू सिंह, धीरा सिंह और बिंदर सिंह के परिवारों पर बारिश क़हर बनकर टूटी। इन सभी मजदूरों के घर साथ साथ बने हुए थे और घरों के पीछे खेत लगते हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया और पानी, घरों की नींव में चला गया । रात को इन्हें कुछ खतरा महसूस हुआ जिससे सभी परिवार चौकन्ने हो गए । आज सुबह दीवारों में दरारें आने की आवाज़ें सुनाई दीं और तुरंत ही सभी मज़दूर अपने परिवारों समेत घरों से भाग निकले । घरों से निकलते ही इन मजदूरों के घर ढह गए । आँखों के सामने अपना सबकुछ बर्बाद होते देख मजदूरों के परिजनों का हाल बेहाल है । पंखे, कूलर, फर्नीचर, फ्रिज, टीवी समेत अन्य सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है । गांव के सरपंच गुरदीप सिंह और पूर्व सरपंच निर्मल सिंह ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें