फिरोजपुर और हुसैनीवाला बार्डर के बीच रेलवे ने बैसाखी पर लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। जो दिन भर छह चक्कर लगाएगी। टिकट का रेट दस रुपये प्रति यात्री रखा है। नये कोच में गुब्बारे लगाकर सजाई ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर तक चलाई।