फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवर ब्रिज

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:13 PM IST

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पंजाब में करोड़ों रुपये की दो रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। 70 करोड़ रुपये की लागत से दोराहा का आरओबी और 54 करोड़ से बठिंडा सेक्शन के धुरी में आरओबी बनाया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि दोनों परियोजनाएं लंबे समय से गहरी सियासी साजिशें की वजह से लटकी हुई थी मगर केंद्र सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पंजाबियों को बड़ी राहत दी है। इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। लोग काफी समय से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। धरने और प्रदर्शन भी किए जा रहे थे।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें