फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखरैन में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक्सपायर लाइसेंस मिला; प्रेगाबालिन जब्त

पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को कपूरथला जिले के नशा प्रभावित गांव खुखरैन में एक मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी की गई। एसडीएम मेजर डॉ. इरविन कौर और डीएसपी मेजर डॉ. शीतल सिंह के नेतृत्व में सिविल व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुखवीर मेडिकल हॉल की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया और परिसर से प्रेगाबालिन दवा जब्त की गई। नशा प्रभावित गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के नेटवर्क को तोड़ने, दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और नशे को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। जिले के नशा प्रभावित गांवों में मेडिकल स्टोरों की जांच सहित अन्य गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दवाओं के दुरुपयोग को रोका जा सके और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें