फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में करवाई पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी ने मां भगवती की 30वीं चौकी

पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी की ओर से 30वीं मां भगवती की चौंकी स्थानीय खेड़ा रोड पर बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से करवाई गई जिसमें मुबारकपुर से फुल्लां वाले बाबा जी विशेष रूप से शामिल हुए तथा महामाई के भक्तों को आशीर्वाद दिया । इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक जसवीर माही ने मां भगवती का गुणगान किया तथा संगत को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। मंच संचालन रवि भोगल ने बाखूबी किया। इस अवसर पर कमेटी प्रमुख मुनीष कनौजिया ने माता के भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवीण कनौजिया, तेजस्वी भारद्वाज, गुरदीप सिंह कंग, गुरजीत वालिया, लवली शर्मा, बलवंत बिल्लू, सिकंदर कनौजिया, सुरिन्द्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें