पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों पर फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। मोगा सब-डिविजन में डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ मोगा के कोट का पूरा बाईपास से शुरू होकर गांव गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह फ्लैग मार्च एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण जिस करके जिले में 1600 के करीब पुलिस कर्मी तेहनात होंगे जितने भी संवेदनशील बूथ होगा उस पर पूरी निगरानी रखी जाएगी । अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस का सहयोग करें और जिले में अमन-शांति बनाए रखने में योगदान दें।