फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पुलिस की सख्ती, आने-जाने वाली गाड़ियों की हुई जांच

Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 08:34 AM IST

मोगा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए सख्ती दिखाई। मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रसार की अगुवाई में थापर चौक और कई जगाओ पर स्पेशल नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इस मौके पर पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रसार ने बताया कि मोगा के एसएसपी के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए, उनके चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें