गणतंत्र दिवस से पूर्व फगवाड़ा पुलिस द्वारा रविवार को फगवाड़ा में एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, थाना सिटी की एसएचओ ऊषा रानी, थाना सतनामपुरा की एसएचओ अमनप्रीत कौर, थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर तथा अन्य पुलिस अधिकारी भी उनके साथ थे। इस अवसर पर एसपी ने फगवाड़ा निवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।