फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी किए काबू

फिरोजपुर पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता नवीन कुमार की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस हत्या के पीछे चार लोगों का हाथ था। दो लोग नवीन को गोली मारने आए थे और यह पैदल ही भागे थे और दो आरोपी उनके लिए पहले से ही तैयार थे कि उन्हें किसी वाहन पर बिठाकर फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी की कई फुटेज पुलिस के हाथ लगी थी और उन फुटेज में खुलासा हुआ था कि एक शूटर ने गोली मारी और दोनों ही पैदल बाजार से भागे थे और सीसीटीवी फुटेज में आया है कि दो आरोपी और थे जो इनको बैकअप दे रहे थे। उन दोनों को काबू कर लिया है और पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण था। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर से पर्दा उठाएगी, कि नवीन की हत्या करने के पीछे किन लोगों का हाथ था और क्या कारण था। बता दे कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नौ टीमों का गठन किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें