फगवाड़ा पुलिस ने आज शाम को डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में स्थानीय गोल चौक पर नाकाबंदी कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया तथा वाहनों की चेकिंग की। इस अवसर पर सिटी थाना प्रभारी ऊषा रानी तथा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमन देवेश्वर भी उनके साथ थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी ने बताया कि 'गैंगस्टरों पर वार' मुहिम के तहत अलग-अलग जगहों पर डेढ़ घंटे के लिए नाकाबंदी की जाती है। उन्होंने कहा आज थोड़े समय में ही 60 लोगों के चालान काटे गए हैं जबकि बिना नंबर प्लेट और बिना कागज वाले कुछ वाहन जब्त भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।