फिरोजपुर मक्खू रोड का निर्माण कार्य नहीं होने के चलते गांव आहमे वाला के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले तीन साल से यह काम लटका हुआ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों और एक्सियन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यह रोड दिसंबर तक बना दिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस रोड का कार्य शुरू नहीं हुआ है।जिससे बहुत परेशानियां आ रही हैं कई एक्सीडेंट हो रहे हैं।