फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में डिफेंस कॉलाेनी का मुख्य द्वार बंद करने पर भड़के लोग

Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:29 PM IST

पठानकोट जिले की डिफेंस कालोनी में मुख्य रास्ता बंद करने पहुंचा रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही रेलवे प्रशासन द्वारा लाया गया पीला पंजा जमीन में चलने लगा तो लोग भड़क गए और जेसीबी मशीन को वापिस ले जाने की बात कहने लगे। दोनों पक्षों में तीखी बहसबाजी देखने को मिली। वहीं, गुस्साए लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगाें ने कहा कि रेलवे प्रशासन डिफेंस कालोनी का गेट बंद करने आया है जो पिछले करीब 30 वर्षों से कालोनी का मुख्यद्वार रास्ता बना है। एकमात्र रास्ता ही बंद हुआ तो इमरजेंसी में कैसे लोग कालोनी से बाहर जाएंगे। अब रेलवे के उच्च अधिकारियों के आदेशों पर कर्मचारी रास्ता बंद करने पहुंच गए हैं। लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह रास्ता ना बंद करे। दूसरी तरफ, रेलवे प्रशासन के मुताबिक उक्त कालोनी का मुख्य गेट रेलवे की हदबंदी में आता है और नैरोगेज ट्रेन शुरू कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बंद करवाया जा रहा है। घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें