जिले के नीम पहाड़ी क्षेत्र गांव बुंगल के लोगों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर पठानकोट-डलहौजी हाइवे जाम कर सरकार और प्रशासन खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों द्वारा रोड जाम किए जाने से आम जनता को कई परेशानियों से गुजरना पड़ा। भीषण गर्मी में गाड़ी चालक सहित अन्य राहगिर जाम में फसे रहे। पुलिस प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियाें ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और रोड जाम को खुलवाया। जानकारी देते हुए सुनील सिंह, धर्म सिंह निवासी गांव बुंगल ने बताया कि गांव में पिछले करीब डेढ माह से पानी की किल्लत चल रही है। पांचवें या छठे दिन एक बार पानी की सप्लाई गांव में आती है। उसके बाद लोगों को पानी की समस्या से रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर उनकी यह समस्या का प्रशासन या फिर संबंधित विभाग ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो वे संघर्ष ओर तेज करेंगे। जिससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।