फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Sep 2025 05:49 PM IST

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत मंगलवार फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य रेलयात्रियों एवं आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कैंट रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक, रंगोली तथा वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी में अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित आकर्षक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। रंगोली के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आदत और संस्कृति का हिस्सा होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें