फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बसों की हड़ताल से फिरोजपुर में यात्री परेशान

पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों ने अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सरकारी बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गई। सरकारी बसें न चलने के कारण लोग प्राइवेट बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं। प्राइवेट बसें यात्रियों से खचाखच भरी चल रही हैं, जिससे सफर करना भी मुश्किल हो रहा है। रोडवेज मुलाजिमों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें