पंजाब के माननीय डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा सीआईए स्टाफ ने बंबीहा गैंग से जुड़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मोगा के एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ अजीतवाल क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजीतवाल अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए गुरविंदर सिंह निवासी कोकरी वेहनीवाल,जसप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना,एकजोत सिंह निवासी बाघापुराना को गिरफ्तार किया।