फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नाबालिग से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Jun 2025 04:25 PM IST

फिरोजपुर के एक गांव में घर पर अकेली लड़की देख पड़ोसी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाना आरिफके पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि वह लोग किसी कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर उनकी छोटी बेटी अकेली थी। पड़ोसी छत के जरिये घर में घुसा और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने थाना आरिफके में शिकायत दी है लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। दूसरी तरफ, डीएसपी का कहना है कि पुलिस के पास पीड़ित परिवार की शिकायत आई है। पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें