पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए आप विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने वाले जनता पार्टी के अध्यक्ष नवीनत चतुर्वेदी को रोपड़ पुलिस ने बुधवार रात को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। वीरवार को उसे रोपड़ कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।