फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला

पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला सामने आया है। बता दें कि मामला उजागर होने के बाद बारदाना की गिनती व मामले की जांच के लिए डीएफएससी जतिन वर्मा ने एक कमेटी गठित की थी, काफी समय गुजरने के बाद भी उक्त कमेटी ने अभी तक जांच पूरी नहीं की है। जानकारों का कहना है कि निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए तो बारदाने में सबसे बड़ा घोटाला सामने आएगा है और कई बड़े-छोटे अधिकारियों पर गाज गिरेगी। क्योंकि सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी में अधुरी सूचना दी है। उधर, गठित की गई कमेटी के हैड डीएफएसओ दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। क्योंकि जिन इंस्पेक्टरों के पास बारदाना का चार्ज था उनकी अंडर ट्रांसफर गुरदासपुर व तरनतारन में हुई है। अग्रवाल ने बताया कि डीएफएससी जतिन वर्मा ने एक पत्र गुरदासपुर व तरनतारन के संबंधित अधिकारियों को लिखा है ताकि दोनों इंस्पेक्टरों को एक सप्ताह के लिए फिरोजपुर भेजे ताकि उनसे पुराने स्टाक का चार्ज लिया जा सके। दूसरी तरफ, आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में संबंधित अधिकारियों ने सूचना दी है कि बारदाना जिस हालात में पड़ा है गिनती योग्य नहीं है। इससे साबित होता है कि बारदाना में करोड़ों रुपये के घोटाला होने की संभावना है। इसीलिए अधिकारी ना तो जांच पूरी कर रहे हैं और सूचना भी अधुरी दें रहें हैं। ये भी बताया जा रहा है कि उक्त मामले की जांच वास्ते दूसरी कमेटी का भी गठन किया गया है। इस संबंधी डीएफएससी जतिन वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फोन उठाया नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें