अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए जल्द राहत पैकेज जारी करने की अपील की। कृषि मंत्री के दौरे पर संजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा अभी कोई एलान नहीं हुआ है, उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए और पंजाब के लिए राहत पैकेज एलान कर देना चाहिए। उनके साथ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक कुलदीप धालीवाल भी मौजूद थे।