फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर मेहटां बाईपास पर फ्लाईओवर के ऊपर एक मोटरसाइकिल चालक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसआई बिंदर पाल ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर ने सूचना दी थी, जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल था। उन्होंने कहा कि घायल को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।