फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर पटाखे मारने वालों के खिलाफ मोगा ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 06:01 PM IST

मोगा शहर में बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे जैसी तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मोगा ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर बाइकों की जांच की और अवैध साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को रोक कर उनके साइलेंसर मौके पर ही उतार कर तोड़ दिए। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान कई मोटर साइकिल चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा, जबकि कुछ के चालान भी काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या और लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कार्रवाई की गई है। जो भी युवक अपनी मोटरसाइकिल पर पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें