फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने खेतों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:31 PM IST

मोगा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि किसान कृषि मशीनरी का उपयोग करें और पराली को आग लगाने से बचें। इसी क्रम में थाना सदर मोगा के एस.एच.ओ. गुरसेवक सिंह ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और किसानों को पराली प्रबंधन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीनरी — जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर आदि का इस्तेमाल करें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें। मोगा पुलिस और प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले को “नो पराली बर्निंग ज़ोन” बनाया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में पर्यावरण प्रदूषण में और कमी लाई जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें