पंजाब के मोगा जिले में कुछ महीनों में लोगों की तरफ से सीईआईआर पोर्टल पर अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन के संबंध में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने एक जून 2025 से अब तक 250 मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों से बरामद किए हैं।