फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने नशा तस्कर पर चलाया ऑपरेशन कासो

पंजाब सरकार की “नशे के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के अंतर्गत एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा के नेतृत्व में मोगा के एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में सोमवार की सुबह मोगा में नशा तस्कर के घरों पर ऑपरेशन कासो चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन में एसपीडी, डीएसपी डी,डीएसपी सिटी थाना सिटी और थाना सिटी साउथ के एसएचओ सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने मोगा के न्यू परवाना नगर में एक ड्रग स्मगलर के घर पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के छत पर एक जगह छुपे हुए एक नौजवान को हिरासत में लिया। पुलिस ने घर के मालिक को पूछा था कि घर पर कौन कौन है, तब उसने इस लड़के के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक इकबाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसके बेटे पर भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने घर मालिक और नौजवान को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें