फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने के दो सब डिवीजन में चलाया कासो ऑपरेशन, संदिग्ध घरों की तलाशी

पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत मोगा के पुलिस ने रविवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जिले के दो सब डिविजन विशेष कासो ऑपरेशन चलाया। यह अभियान में 120 पुलिसकर्मियों के साथ लेकर मोगा और धर्मकोट सब-डिवीजन के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने 20 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली तथा 25 संदिग्ध वाहनों की भी जांच की। डीएसपी सतवंत सिंह ने कहा कि मोगा जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोगा एसएसपी के दिशा निर्देश पर आज मोगा और धर्मकोट के ड्रग हॉटस्पॉट जगहों में ऑपरेशन कासो चलाया गया। आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत मोगा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें