मोगा के लुधियाना रोड पर गांव मेहना के पास शुक्रवार की देर शाम साइड पर खड़े ट्रक के पीछे लुधियाना से आ रही कार टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई ओर दो घायल हो गए। इसकी सूचना मोगा समाज सेवा सोसाइटी को मिली और समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों ने पहुंच कर घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिताजी डीएमसी अस्पताल लुधियाना में दाखिल है और वह दस दिन से उनकी देख रख कर रहा था। आज एक अंकल उनका पता लेने आए थे। वह भी वापस उनके साथ जीरा जाने के लिए साथ आ गया। वह पिछली सीट पर थे और अंकल व उनके साथ वाले आगे थे। कार अचानक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में हाकम सिंह की मौत हो गई और अजीत सिंह का डीएमसी में इलाज चल रहा है। सभी जीरा के रहने वाले है और जीरा जा रहे थे।