पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां के वार्ड नंबर-48 स्थित दशमेशा पार्क में स्व. इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू की याद में 30 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई लाइब्रेरी का शाुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर स्व. इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू के पारिवारिक सदस्यों के अलावा कार्यकारी मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी तथा आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़Þा ने कहा कि स्व. इन्द्रजीत कौर सिद्धू ने महज 18 वर्ष की उम्र में आउटस्टैंडिंग डिप्लोमैट अवार्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया था। स्व. इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू ने 62 देशों के 117 डेलीगेटों के मध्य भारतीय डेलीगेट के तहत शानदार नुमाइंदगी की थीं। उन्होंने कहा कि आज इस लाइब्रेरी के रूप में उनकी प्रेरणादायक याद को सदैव के लिए संजोकर रखने का यह प्रयास किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान व प्रेरणा का स्थाई स्त्रोत साबित होगा।