फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो से दूसरी बार टिकट मिलने पर बाबा फरीद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक अमोलक सिंह, मॉडल शहर बनाने का संकल्प

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में फरीदकोट के जैतो विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक अमोलक सिंह को लगातार दूसरी बार पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी की ओर से दोबारा भरोसा जताए जाने पर विधायक अमोलक सिंह रविवार को फरीदकोट स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद जी में नतमस्तक होने पहुंचे और बाबा फरीद जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें दूसरी बार जैतो विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। इसी खुशी और आभार के साथ वह बाबा फरीद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद जी का ओट-आसरा लेकर वह दोबारा लोगों के बीच जाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जैतो विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कुछ कार्य अभी अधूरे हैं। यदि उन्हें दोबारा जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है तो इन अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उनकी इच्छा है कि जैतो विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें