फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: आयुध भंडार के पास अवैध निर्माण को चौथी बार रुकवाने पहुंची निगम की टीम

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Feb 2026 09:18 PM IST

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम पठानकोट की शांत विहार कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने लिए चौथी बार पहुंची है। आयुध भंडार के एक हजार मीटर दायरे में होने वाले अवैध निर्माण वाली बिल्डिंग का काम लगातार जारी है। नगर निगम के अधिकारी बुधवार को चौथी बार कंस्ट्रक्शन का काम रुकवाने पहुंचे और इसे रोकने की बात कहकर चले गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम के कर्मचारी तीन बार काम रुकवाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन आज तक काम नहीं रुका है। इस अवैध कॉलोनी में अवैध काम किसकी शह पर चल रहा है यह गहन जांच का विषय है। बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के संबंध में एक फाइल तैयार करके डीसी कम कमिश्नर नगर निगम को भेजने की बात कही थी। जब इस संबंध में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर राहुल गगनेजा ने कहा कि फाइल पर उनके हस्ताक्षर हो गए है और एफआईआर के संबंध में डीसी पठानकोट को लिख दिया है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के किस अधिकारी ने उस फाइल को डीसी तक पहुंचाया है जिस पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। जिससे नगर निगम के अधिकारियों की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े होते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें