फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्मरणोत्सव दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, डीजीपी सागर प्रीत ने किया नमन

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में स्मरणोत्सव दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुडा ने देश और पुलिस विभाग की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परेड के दौरान शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उन पुलिसकर्मियों के योगदान को सम्मान दिया गया, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। स्मरणोत्सव दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों को याद करने का अवसर है, जिनका सर्वोच्च बलिदान विभाग और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें