फगवाड़ा के पलाही रोड से एक रोते हुए बच्चे को राहगीर ने फगवाड़ा पुलिस के सौंप दिया। नवदीप निश्चल निवासी पलाही रोड फगवाड़ा ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए आया था। मेडिकल स्टोर के साथ करियाना की दुकान के बाहर एक बच्चा रो रहा था। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका नाम मोहम्मद वारिस है तथा उसके पिता का नाम मोहम्मद गुलाम मुस्तफा है। वह यूपी के नोएडा सेक्टर-16 का रहने वाला है। उसका मुंह बोला मामा सुल्तान उसे बहला-फुसला कर फगवाड़ा ले आया और उसे सिविल अस्पताल के पास छोड़कर कहीं चला गया। नवदीप ने बच्चे को सिटी पुलिस के हवाले कर दिया है।