मोगा के नेचर पार्क में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, समाजसेवी संस्था के सदस्य और मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे मोगा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रणजीत सिंह जीता (36) निवासी गांव बुध सिंह वाला के रूप में हुई है। रणजीत सिंह मोगा शहर में रिक्शा चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिवार में पत्नी और 3 बच्चे (2 बेटिया, 1 बेटा) है। उनकी बड़ी बेटी की दिसंबर में शादी तय थी, जिसको लेकर वह मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। परिजनों के अनुसार रणजीत सिंह रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से रिक्शा लेकर निकले थे। घर से आकर रणजीत सिंह ने नेचर पार्क में पेड़ में फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर ली। मोगा थाना सिटी के एसएचओ बरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई परिवार के बयान के आधार पर की जाएगी।