बाबा फतेह सिंह फुटबॉल अकेडमी के प्रधान करमजीत सिंह की अगुवाई में युवाओं को नशे से बचाने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी फुटबॉल कप करवाया जा रहा है। दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे धन धन बाबा फतेह सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित 5वां ऑल इंडिया बाबा फतेह सिंह फुटबॉल कप का पोस्टर हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखवीर सिंह राए और प्रमुख समाज सेवक जगदीप सिंह गोराया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। इस बारे कोच सतवीर सिंह ने बताया कि 5वां ऑल इंडिया बाबा फतेह सिंह अंडर–17 फुटबॉल कप 2025, सरपरस्त करमजीत सिंह ढिल्लों की देखरेख में माता सुंदरी स्कूल अत्तेवाली में 5-दिवसीय टूर्नामेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका पोस्टर आज विधायक एडवोकेट लखवीर सिंह राए और जगदीप सिंह गुरैया द्वारा जारी किया गया। यह टूर्नामेंट 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसके अलावा बुज़ुर्गों की दौड़, युवाओं की डंड-बैठक प्रतियोगिता और युवाओं को सिखी स्वरूप से जोड़ने के लिए दस्तारबंदी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।