फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में नगर काउंसिल चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक फौजा सिंह सरारी ने आरोप लगाया कि विरोधी राजनीतिक दल वोटरों को प्रभावित करने के लिए धनराशि बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम को कर दी गई है। सरारी ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी लालच या दबाव में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें।