शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर की ओर से ड्राइवर एवं गार्ड रनिंग रूम के समीप मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। 20 अक्तूबर को विजयदशमी के अवसर पर सतलुज नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके उपलक्ष्य में 21 अक्तूबर को पूजा स्थल के प्रांगण में विशाल लंगर लगाया गया। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर के दौरान श्रद्धालुओं को खीर, पूरी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ लंगर में भाग लिया।