फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक जीवित तोप का गोला मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और गोले को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिस्फ्यूज) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि शहीदी स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी था, तभी खुदाई के दौरान यह गोला मिला। समय रहते गोला मिलने और सेना की त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई।