हरमनप्रीत कौर मोगा के गांव दुनेका से हैं। आज मोगा ही नहीं, बल्कि पूरा देश उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब भारत की बेटियां वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। मोगा में लोगों में काफी उत्साह है। मोगा की बेटी हरमनप्रीत देश की टीम के लिए कप्तानी कर रही है।