फिरोजपुर में वीरवार शाम पौने चार बजे के करीब अचानक शुरू हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसल की सिंचाई की जरूरत भी कम होगी।