होशियारपुर में वकीलों और सहायक लेबर कमिश्नर के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद वकीलों ने एएलसी के रवैये के विरोध में उनके दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। वकीलों का आरोप है कि एएलसी कमरे में घुसने नहीं देते। वकीलों का धरना ढाई घंटे से जारी है। धरने के कारण दफ्तर में एएलसी फंसे हुए हैं। वकील उन्हें बाहर निकलने नहीं दे रहे।