शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि भेंट करने पहुंची सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राज्य की आप सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सांसद बादल ने कहा कि पढ़ा लिखा अफसर जो सरेआम आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लेकर वीडियो बनाकर खुदकुशी कर लेता। बावजूद अभी भी मुख्यमंत्री जांच करवाने की बात कर रहें है। जबकि सुप्रीम कोर्ट भी वीडियो से बड़ा कोई सबूत नहीं मानती, जो वीडियो अफसर ने बनाई वो सबसे बड़ा सबूत है। उक्त घटना के तुरंत बाद मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था।