फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खू में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, 15 जुलाई बाइक मार्च व 21 जुलाई महा रैली की बनाई रणनीति

Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 05:05 PM IST

फिरोजपुर के मक्खू में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जोन मक्खू की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक जोन अध्यक्ष वीर सिंह निजामदीनवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार की गई और लोगों को कृषि हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने का आह्वान किया गया। जोन सचिव बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा और जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बाठ ने कहा कि देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर 15 जुलाई को मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड समझौतों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा भारत सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली किसान-मजदूर महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का भी आह्वान किया गया। बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा दोबारा भूमि पूलिंग नीति लाने का प्रयास किसानों के हितों के खिलाफ है और किसान इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसान विरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए तो बड़े आंदोलन शुरू किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयानों की निंदा करते हुए उनका पुतला भी फूंका गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें