फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला डीएसपी पर भड़की खन्ना सफाई यूनियन, रोष मार्च निकालकर बर्खास्तगी की उठाई मांग

पवन कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 01:09 PM IST

बरनाला में एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर डीएसपी द्वारा की गई मारपीट और गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को खन्ना सफाई यूनियन ने रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संबंधित डीएसपी को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई। सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी पर कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी है, उसी पर एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित रूप से बर्बरता करने का आरोप लगना पूरे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करता है। गरीबदास ने कहा कि यूनियन किसी भी कीमत पर महिला कर्मचारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च अमलोह रोड से शुरू होकर बुक मार्केट, ललहेड़ी रोड चौक तक निकाला गया। चौक पर धरना लगाकर मांग पत्र एसडीएम खन्ना को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें