बीते दिनों बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज क़े विरोध में और अपनी मांगो को लेकर शुक्रवार को निगम कार्यालय क़े बाहर सफाई सेवकों ने हड़ताल शुरू कर दी. सफाई सेवक यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार एवं बरनाला पुलिस क़े खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पुरी नहीं करती तब तक उनका संघर्ष एवं हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वो अपने संघर्ष को तेज करेंगे.