फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में दिल का दौरा पड़ने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Nov 2025 11:26 AM IST

फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रुपालहेड़ी पंचायत की ओर से करवाए जा रहे पहले कबड्डी टूर्नामेंट दौरान एक खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खिलाड़ी बिट्टू बलिहाल संगरूर जिले के भवानीगढ़ के पास का रहने वाला था। आयोजक हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में चल रहे कबड्डी मुकाबलों में शुक्रवार को उक्त खिलाड़ी भी शामिल था। इस दौरान जब वह विरोधी टीम के एरिया में रेड डालने गया तभी उसका सांस फूलने के साथ हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिर गया था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया कि युवा खिलाड़ी की मौत पर सभी आयोजकों व पंचायत ने गहरे शोक जताया। गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि मृतक खिलाड़ी के परिवार की आर्थिक मदद सभी के सहयोग से उसके भोग मौके की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें