फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल सिंह पंजगराई बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान का जताया आभार

जिले के जैतो विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह पंजगराई को पार्टी ने एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। जसपाल सिंह पंजगराई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू, जोनल इंचार्ज जीवन गर्ग और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल सहित समूची पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दलित समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वह समाज के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। गौरतलब है कि जसपाल सिंह पंजगराई इससे पहले भाजपा एससी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं निभा रहे थे। इसके अलावा वह सेंसर बोर्ड के सदस्य के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें