फिरोजपुर के विधानसभा हलके जीरा में एक बुजुर्ग महिला से नामांकन पत्र छीन धक्का मारने को लेकर हंगामा मच गया। आरोप है कि सिविल वर्दी में पुलिस धक्काशाही कर रही है। बुजुर्ग महिला के बेटे ने कहा कि उसकी मां को कुछ हुआ तो पुलिस वाले और जिला प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।