फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन, कीरतपुर साहिब में डाला श्री अखंड पाठ का भोग

होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाने के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी कौम को एकजुट होकर खालसा पंथ की शान और गौरव के प्रतीक इस राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हुड़दंगबाजी से दूर रहें और गुरमर्यादा के अनुसार पर्व मनाएं। इस दौरान रसपूर्ण गुरबाणी कीर्तन के पश्चात श्रद्धा भाव से पहले चरण की समाप्ति की अरदास की गई। बताया गया कि दूसरा चरण श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती से पूरे उत्साह के साथ आरंभ होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु गुरुधामों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। चार मार्च को तख्त श्री केशगढ़ साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु साहिब की लाडली फौजें निहंग सिंह जत्थेबंदियां और संत संप्रदाय चरण गंगा मैदान में युद्धक करतब दिखाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निहंग सिंहों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। छह दिवसीय इस राष्ट्रीय उत्सव के दौरान प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। लगभग पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, लंगर और पेयजल सहित विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें