जीरकपुर में लगातार हो रही बारिश ने स्थानीय लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कॉलोनी की गलियां पानी से भर गई, जिसकी वजह से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से होकर अलग-अलग राज्यों को निकलने वाला ट्रैफिक जीरकपुर के होटल हॉलिडे-इन के पास लंबे जाम में तब्दील हो गया।